फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   father not return loan children mortgage by money lender

कर्ज नहीं चुका पाया पिता तो बच्चों को बना लिया बंधक

Tue, 12 Dec 2017 02:41 AM IST
गजरौला(अमरोहा)/अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला(अमरोहा)/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
father not return loan children mortgage by money lender
गजरौला में बंधक बने बच्चों को छुड़ाने की पुलिस से गुहार लगाता पिता। - फोटो : अमर उजाला
कर्ज की रकम नहीं चुका पाया तो कर्जदार से उसके बच्चों को गिरवी रखवा लिया। महीने के मेहनताने के तौर पर कर्ज की रकम को वसूल कर लिया। 
विज्ञापन


अब बच्चों को छोड़ने से इनकार कर रहा है। ऐसे में पीड़ित पिता ने पुलिस से बच्चों को बंधनमुक्त कराने की गुहार लगाई है। मामला गजरौला क्षेत्र का है। 

नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर में कई माह से बादाम सिंह अपनी पत्नी प्रेमवती व एक वर्ष के बेटे के साथ झोपड़ी डालकर रहता है। उसके चार बच्चें हैं। 

सोमवार को थाने पहुंचे बादाम ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले बड़े बेटे विशाल की शादी के लिए बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयली निवासी एक जान पहचान के व्यक्ति से दो लाख रुपये उधार लिए थे। 

लेकिन वह रकम चुका नहीं सका। कर्ज देने वाले व्यक्ति ने तय किया कि कर्ज न देने की स्थिति में बादाम सिंह अपने दो बच्चों को उसके यहां गिरवी रख दे। दस हजार रुपये की पगार पर रखेगा। और इसके जरिए वह अपने कर्ज की रकम वसूल कर लेगा। 
विज्ञापन


एक बेटी सोनिया व सलमान को घरेलु व कृषि के काम पर रख लिया। बाद में शादीशुदा बेटे व उसकी पत्नी को भी घर पर ही काम पर लगा लिया। एक साल बीत जाने पर उसका ऋण खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब ना तो उनकी पगार दे रहा है और न ही बच्चों को घर आने देता है। बच्चों को बंधक बनाकर रख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed