फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father and son trapped in an attempt to grab the land of an industrial unit

Amroha News: औद्योगिक इकाई की भूमि हड़पने की कोशिश में फंसे पिता-पुत्र

Mon, 13 May 2024 05:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 13 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Father and son trapped in an attempt to grab the land of an industrial unit
गजरौला। मुरादाबाद के सिविल लाइन निवासी गुरजीत सिंह चढ्डा का कहना है कि हाईवे किनारे पर गांव बस्तौरी में उनकी भूमि है। जिस पर चढ्डा स्पिन टैक्स काबिज है और वह इस कंपनी के डायरेक्टर हैं। वर्ष 2011 में इसका 30 हजार वर्ग फुट का हिस्सा उन्होंने अपने दामाद रामइंदर सिंह कोचर को दाना तैयार करने वाली अल महताब फैक्टरी के लिए दे दिया था। तय हुआ था कि 45 प्रतिशत रामइंदर सिंह कोचर व 45 प्रतिशत की हिस्सेदारी हरवीर सिंह चढ्डा और दस प्रतिशत का हिस्सा चढ्डा स्पिन टैक्स का रहेगा। आरोप है कि रिश्तेदारी होने की वजह से कुछ समय तक उन्होंने राम इंदर सिंह कोचर से हिसाब नहीं लिया। हिसाब को कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि सुरजीत सिंह व उनके बेटे परविंदर सिंह ने फर्जी कागजात तैयार कर भूमि हड़पने की कोशिश की। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर अदालत की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed