{"_id":"6a46c755db9caba0c90cf683","slug":"father-and-son-left-bloodied-after-knife-attack-over-dispute-about-touching-a-bike-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167281-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाइक छूने के विवाद में चाकू से हमला कर पिता-पुत्र को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाइक छूने के विवाद में चाकू से हमला कर पिता-पुत्र को किया लहूलुहान
विज्ञापन
नौगावां सादात। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहोरा में बाइक छूने को लेकर हुई मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। पिता-पुत्र ने चाकू और छुरी से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
गांव बहोरा निवासी भूरे खां की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका भतीजा फखरुद्दीन बाइक से नौगावां सादात से घर लौट रहा था। गांव के चौराहे पर उसकी बाइक शाहबाज से छू गई, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। घर पहुंचने पर फखरुद्दीन ने घटना की जानकारी अपने पिता शमशाद उर्फ छम्मी को दी। इसके बाद दोनों शिकायत करने के लिए शाहबाज के पिता शमशाद उर्फ बल्ला के पास पहुंचे। आरोप है कि वहां दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया और शाहबाज व उसके पिता ने गाली-गलौज करते हुए चाकू और छुरी से हमला कर दिया। हमले में फखरुद्दीन और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद शाहबाज की मां शबीना और बहनें सानिया व शाबिया भी घर में घुस आईं और मारपीट करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने शाहबाज और उसके पिता शमशाद उर्फ बल्ला को गिरफ्तार कर लिया। घायल फखरुद्दीन और शमशाद उर्फ छम्मी को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि इस मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार पिता-पुत्र का चालान कर दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।