फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father and son consumed poison due to a dispute, son dies

Amroha News: पारिवारिक विवाद में पिता-पुत्र ने खाया जहर, बेटे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Father and son consumed poison due to a dispute, son dies
सैदनगली/आदमपुर (अमरोहा) । पारिवारिक विवाद के चलते पिता-पुत्र ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बेटे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

मामला सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। उसके घर में पारिवारिक विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह को पचास वर्षीय पैरालाइसिस पीड़ित मजदूर और उसके पंद्रह वर्षीय बेटे ने घर में ही एक साथ जहर का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शाम करीब चार बजे किशोर की मौत हो गई। बाद में किशोर के शव को गांव लाया गया। जबकि गंभीर हालत में उसके पिता को भी गांव लेकर पहुंच गए। देरशाम मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं पिता को दोबारा से हालत बिगड़ने पर अस्पताल भिजवाया गया। बताते हैं कि पिता-पुत्र के परिवार से जुड़ी एक महिला की मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से बात करती है। जिसका पिता-पुत्र विरोध करते हैं। पिता-पुत्र को महिला का उस व्यक्ति से मिलना पसंद नहीं था। दस दिन पहले भी इसी को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। मामला थाने तक भी पहुंचा था। तभी से कलह चल रहा था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पिता-पुत्र ने आखिर जहर क्यों खाया, इसकी जांच की जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed