फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father and son arrested for hitting people with Thar

Amroha News: लोगों को थार से टक्कर मारने में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for hitting people with Thar
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

छड़ी का मेला देखकर लौट रहे लोगों पर तेजी व लापरवाही से कार चढ़ाने के आरोपी पिता और उसके तीन पुत्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों का चालान कर दिया।

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर में रविवार को छड़ी का मेला लगा था। शाम साढ़े सात बजे लोग मेला देखकर लौट रहे थे। इस दौरान चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए थार को भीड़ में दौड़ाया था। कार की टक्कर लगने पर कई लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने कार चालक ऋतिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। छानबीन में सामने आया कि कार में उसके भाई दीपांशु व शिवम और पिता देवेंद्र भी सवार थे। इस कारण उनका नाम भी शामिल किया गया। चारों आरोपियों को मंगलवार सुबह कार संग गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मामले में आरोपी ऋषभ के ताऊ राकेश ठेकेदार की पुलिस को तलाश है। पुलिस के अनुसार हादसे के समय वह भी कार में सवार था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed