फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fast food poses a threat to the health of young people, increasing cases of fatty liver

Amroha News: फास्ट फूड से युवाओं की सेहत पर खतरा, फैटी लिवर के बढ़ रहे मामले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fast food poses a threat to the health of young people, increasing cases of fatty liver
अमरोहा। जिले में युवाओं के बीच फास्ट फूड का बढ़ता चलन अब स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। अस्पतालों की ओपीडी फैटी लीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनमें अधिकांश युवा शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तले-भुने और जंक फूड के अधिक सेवन से लीवर पर विपरीत असर पड़ता है। विशेषज्ञों ने युवाओं को संतुलित आहार अपनाने, फलों का अधिक सेवन करने और फास्ट फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन

फास्ट फूड और कोल्ड डि्रं लोगों की सेहत पर विपरित असर डाल रहा है लेकिन लोगों को अभी इसका पता नहीं चल पाता लेकिन यह धीरे-धीरे सेहत को खराब कर रहा है। यह स्वाद में तो अच्छा लगता है लेकिन सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि फास्ट फूड में मैदा होता है जो आंतों को नुकसान पहुंचाता है। सिंथेटिक कलर भी नुकसान दे रहे है। इससे लिवर में सूजन आ जाती है। यह खाने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन इनका लगातार सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

कोल्ड डि्रंक भी नहीं पीना चाहिए। यह भी नुकसान देती है। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि खासतौर से युवाओं को अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौष्टिक आहार लेना चाहिए। फलों का अधिक सेवना करना चाहिए। इन दिनों में तो खासकर अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि गर्मी के दिनों में शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरुरत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed