{"_id":"640b80288932faf3d506cc64","slug":"farmers-will-not-vacate-the-land-till-they-get-four-times-compensation-jpnagar-news-c-15-1-81148-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसान चार गुना मुआवजा मिलने तक खाली नहीं करेंगे भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसान चार गुना मुआवजा मिलने तक खाली नहीं करेंगे भूमि
Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर। रामपुर घना, मोहनपुर व कूबी के ग्रामीणों का धरना 12वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि चार गुना मुआवजा मिलने के बाद ही जमीन को खाली किया जाएगा। बीती 27 फरवरी से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों के साथ मोहनपुर, रामपुर व कूबी के ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को 12 दिन होने के बाद के बाद भी किसान धरने से नहीं उठे। किसान सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मांग रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मुआवजा मिलने के बाद ही जमीन खाली करेंगे। किसानों को जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक न तो धरना समाप्त होगा और न ही जमीन खाली होगी।
धरने में बृजपाल सिंह, अफरीदी, कलीम, इमरान, रफी, वीरपाल, मुकेश चौधरी, कमल सिंह, सतपाल सिंह, देवराज सिंह, सुनीता देवी, सुनीता देवी आदि रहे।
विज्ञापन
धरने में बृजपाल सिंह, अफरीदी, कलीम, इमरान, रफी, वीरपाल, मुकेश चौधरी, कमल सिंह, सतपाल सिंह, देवराज सिंह, सुनीता देवी, सुनीता देवी आदि रहे।