फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers will get direct benefit only by implementation of MSP: Singh

एमएसपी लागू होने से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ: वीएम सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get direct benefit only by implementation of MSP: Singh
अमरोहा विकास भवन में मौजूद कमिश्नर-डीएम और एसपी से वार्ता करते किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि एमएसपी के लिए उनका संगठन 25 वर्षों से ज्यादा समय से लड़ाई लड़ रहा है। सरकार को इस मांग को पूरा करना चाहिए। यह किसानों के हक के लिए है। इससे ही किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। यह मांग पहले पूरी हो गई होती तो तीनों कृषि कानून अपने आप महत्वहीन हो जाते।
विज्ञापन

सिंह रविवार को विकास भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि कानून रद्द करके बेहतर काम किया है। लेकिन फसलों के लिए एमएसपी लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एमएसपी के लिए संगठन ने पीलीभीत से लड़ाई की शुरुआत की थी। बोले, हम शुरू से मांग कर रहे थे, अब यही मांग किसानों के सभी संगठन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कानूनों की समाप्ति से कुछ मिला नहीं है। तभी सीधा लाभ मिलेगा जब एमएसपी लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में सभी लोगों की सहभागिता रही है। इसके चलते सरकार को झुकना पड़ा है। हालांकि अभी भी समस्या वहीं है, तीनों कानून रद्द हो गए हैं। लेकिन किसानों के हाथ खाली हैं। सरकार को एमएसपी के लिए सहानुुुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए, ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed