{"_id":"6838c0db26b8cf771202eeff","slug":"farmers-were-made-aware-about-natural-and-organic-farming-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-140904-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती के प्रति किया जागरूक
Fri, 30 May 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 30 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रथम दिन वैज्ञानिकों ने गांव में जाकर किसानों को खरीफ की फसलों के बारे में, मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, फसल सुरक्षा, पशुपालन के प्रति जागरूक किया। विधायक राजीव तरारा व वैज्ञानिकों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक के मीरपुर, बल्दाना असगर अली एवं यकबगड़ी, अमरोहा ब्लॉक के लालू नगला, नौहरान, कासमपुर मेव, हसनपुर के गौसीपुर, तुगलकाबाद, पीठखेडा में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी एके मिश्र ने कहा कि 12 जून तक 15 दिन चलने वाला कार्यक्रम जिले के 134 गांवों में कराया जाएगा।
पहले दिन कृषि विज्ञान केंद्र, भारतीय कृषि अनुसंधान के केंद्रीय गो पशु अनुसंधान संस्थान, मेरठ के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने गांव-गांव में जाकर किसानों को खरीफ फसलों के बारे में जानकारी दी। बल्दाना असगर अली यकबगड़ी में मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर शुभारंभ किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डॉ.अशोक कुमार मोहंती, डॉ. सुरेश कुमार डबास, डॉ. नरेश प्रसाद ,डॉ.राजीव रंजन कुमार, डॉ.अमित तोमर, डॉ. हादी हुसैन खान मौजूद रहे। संवाद