फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers warn self-immolation with family

किसानों ने परिवार के साथ आत्मदाह को चेताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers warn self-immolation with family
अमरोहा कलक्ट्रेट में मुआवजे की मांग को प्रदर्शन दरियापुर बुजुर्ग के ग्रामीण। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। एनएचएई की कार्यशैली के खिलाफ छह गांव के लोगों ने आवाज बुलंद की है। इसके चलते अधिग्रहित गांव के जमीन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि सात महीने के बाद भी जमीन की कीमत तय नहीं हो सकी है। इसके चलते किसानों ने अधिग्रहित भूमि को दान करने का एलान किया है। साथ ही परिवार के साथ आत्महत्या की चेतावनी दी है। डीएम उमेश मिश्र ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जिले के जलालपुर और झनकपुरी, दरियापुर बुजुर्ग, भानपुर खालसा, सलारपुर गांव के लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में आए। उन्होंने कहा कि जुलाई में आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया था। उस समय जिला प्रशासन ने कहा कि अधिग्रहित भूमि के 500 वर्गमीटर तक के हिस्से का मुआवजा वर्ष 2016-17 की सर्किल रेट के अनुसार किया जाए, लेकिन सात महीने बीत गए हैं अब तक इस मसले पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। किसानों ने कहा कि एनएचएई के एक अधिकारी ने किसानों से कई बार दुर्व्यवहार किया है। इससे किसान आहत हैं। किसानों ने 10 रुपये के स्टांप पर जमीन दान देने का ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि मजबूरी में दान कर रहे हैं। जमीन तो दान कर रहे हैं इसके बाद परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे। शपथ पत्र पर भगवानदास, महेंद्र सिंह, नरोत्तम सिंह, रामस्वरूप, मदनपाल, शीशराम सिंह, राजबाला, फिरोजा, हनीफ, हुकूम सिंह, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में ऑर्बिट्रेटर के समक्ष मामला लंबित है। इस मामले में कोर्ट को निर्णय तय करना है। जो निर्णय आएगा उसका पालन करेंगे। - उमेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed