फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers' solidarity paid off, Irrigation Department reinstalls Chaudhary Charan Singh's statue

Amroha News: किसानों की एकजुटता रंग लाई, सिंचाई विभाग ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा फिर लगाई

Fri, 01 Sep 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 01 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers' solidarity paid off, Irrigation Department reinstalls Chaudhary Charan Singh's statue
अमरोहा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाने के चौबीस घंटे बाद हटाने को लेकर किसान और राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी का आंदोलन बुधवार की रात दस बजे तक चला। रातभर अधिकारी और किसान नेता मौके पर डटे रहे। लगातार माहौल गरमाता रहा। प्रतिमा स्थापित होने के बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार को भी कई किसान नेता प्रतिमा देखने मौके पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर फेज टू में ट्रायल के लिए दूसरी वार हरिद्वार बैराज से एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ये पानी मंगलवार की दोपहर बाद नहर में पहुंच गया। सिंचाई विभाग की ओर से रजबपुर क्षेत्र में मूलकटा गांव के पास छोटा डैम बनाया गया है। यहां से बहजोई और चंदौसी के लिए पानी छोड़ा जाएगा। फिलहाल बहजोई को जाने वाली नहर को चालू किया गया है।
विज्ञापन

इस डैम पर सिंचाई विभाग की ओर से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगाई गई थी। जिसे लेकर किसान संगठन के लोग खुश थे लेकिन नहर में पानी छोड़ जाने के बाद मंगलवार की रात किसी समय प्रतिमा को हटा दिया गया। बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी को हुई तो उनका गुस्सा भड़क गया। थोड़ी देर में भाकियू नेता और रालोद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। यहां सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों ने सिंचाई विभाग द्वारा लगाई गई प्रतिमा को सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की शह पर हटवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में एसडीएम धनौरा वहां पहुंचे और देर शाम तक प्रतिमा को मौके पर लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद करीब दस बजे प्रतिमा लगाने पर विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को लगाने के बाद हटा दिया गया था। जिसे लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था लेकिन मौके पर सिचाई विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में एसडीएम और सीओ धनौरा से हुई वार्ता के प्रतिमा को लगा दिया गया। जिसके बाद सभी गलत फहमियां दूर हो गई। सिचाई विभाग द्वारा किसानों के बताए मुताबिक कार्य किया जा रहा है। अगर दोबारा प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed