{"_id":"69cadefc1ebb47156f037664","slug":"farmers-protested-at-the-collectorate-demanding-the-withdrawal-of-the-smart-meter-scheme-and-submitted-a-memorandum-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-160482-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्मार्ट मीटर योजना वापस कराने को कलक्ट्रेट में गरजे किसान, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्मार्ट मीटर योजना वापस कराने को कलक्ट्रेट में गरजे किसान, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने संभल जिले की नेकपुर न्याय पंचायत के सभी गांव अमरोहा जिले में शामिल कराने, स्मार्ट मीटर योजना वापस लिए जाने समेत कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के तमाम पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला संयोजक गंभीर सिंह ने कहा कि छुट्टा पशुओं, जंगली जानवरों आवारा कुत्तों से किसानों के जानमाल की रक्षा की जाए, साठ वर्ष के सभी किसानों को दस हजार रुपये पेंशन दी जाए। उन्होंने किसानों के दूध सहित सभी उत्पादनों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बनाए जाने, प्राथमिक शिक्षा से ही बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिए जाने की मांग की है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, बलवीर सिंह, प्रीतम सिंह, महेंद्र सिंह विरेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -