{"_id":"6792a88cf3578011a0034531","slug":"farmers-protested-against-extortion-in-the-name-of-aadhaar-amendment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133024-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आधार संशोधन के नाम पर वसूली के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आधार संशोधन के नाम पर वसूली के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
Fri, 24 Jan 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर में भाकियू शंकर के धरने को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह। संवाद
हसनपुर (अमरोहा)।
आधार संशोधन के नाम पर हो रही वसूली के विरोध में बृहस्पतिवार को किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू शंकर के नेतृत्व में नारेबाजी कर आधार संशोधन के नाम पर जिलेभर में केंद्रों पर हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन की सूचना पर दोपहर करीब दो बजे एसडीएम, सीओ, चकबंदी अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, मुख्य गन्ना अधिकारी चीनी मिल हसनपुर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से संबंधित समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिया। इस दौरान किसानों ने कहा कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र है, लेकिन जिले में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर डाकघर व अन्य संस्थाओं पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है, जिसे बंद कराया जाना चाहिए।
एसडीएम कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता सरदार सिंह और संचालन निजाम प्रधान ने किया। इस दौरान नेतराम सैनी, धर्मवीर सिंह, राकेश सिंह, हरि सिंह त्यागी, नेमपाल सिंह, समरपाल सैनी, अशोक मौजूद रहे।