फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers protest at the Collectorate, shout slogans

Amroha News: कलक्ट्रेट पर किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी

Fri, 24 Jan 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 24 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at the Collectorate, shout slogans
कलक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के धरने को संबो​धित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष नरे
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत के किसान की हालत बहुत दयनीय होती जा रही है। देश में जितने भी औद्योगिक इकाइयां है, वह अपने समान का मूल्य स्वयं निर्धारित करती है। जबकि, किसान के अनाज व अन्य फसलों का भाव सरकार या मंडी समिति में बैठे बिचौलिए तय करते हैं। किसानों के अधिकारों का हनन हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर 2021 को सरकार और किसान यूनियन पदाधिकारियों के बीच जो फसलों के मूल्य निर्धारत के लिए एमएसपी का समझौता हुआ था, उसे भारत सरकार ने आज तक लागू नहीं किया है। इसके अलावा किसानों और बिजली की समस्याओं सहित किसानों की अन्य समस्याओं के भी समाधान की मांग उठाई। इस दौरान विजय वीर सिंह, अरुण सिद्धू, देवेंद्र सिंह, मयंक धारीवाल, चंद्रपाल सिंह, दलजीत सिंह, हरकेश राणा, अभिषेक भुल्लर, कामिल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article