{"_id":"680017ab6279a2e8550ee5d5","slug":"farmers-problems-should-be-resolved-on-priority-dm-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-138161-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से हो किसानों की समस्याओं का निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से हो किसानों की समस्याओं का निस्तारण : डीएम
Thu, 17 Apr 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
किसान दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसानों ने गोल्ड क्रेडिट कार्ड पर बैंकों द्वारा नौ फीसदी चार्ज वसूलने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान में किसानों ने बिजली, पानी, सड़क, नलकूप व गन्ना भुगतान से जुड़ी समस्याओं को रखा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनाएं हैं, उनका लाभ किसानों को जरूर मिलना चाहिए। किसानों ने डीएम ने बैंकों द्वारा गोल्ड क्रेडिट कार्ड पर नौ फीसदी चार्ज वसूलने की शिकायत रखी। जिस पर डीएम ने एलडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
गन्ना भुगतान से जुड़ी समस्या पर डीएम ने डीसीओ को मिलों द्वारा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गर्मी का समय है, ट्रांसफार्मर व बिजली से जुड़ी दिक्कतें इस मौसम में बढ़ेंगी। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों को अपने-अपने तैनाती वाले कार्यक्षेत्र में निवास करने के लिए कहा। किसानों की शिकायत पर उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त लाइनमैनों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो, और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिलें। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, उपनिदेशक कृषि डॉ. रामप्रवेश, जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार समेत बिजली, पीडब्ल्यूडी से जुड़े अधिकारी शामिल रहे।
डीएम ने की गेहूं खरीद की समीक्षा, तेजी लाने के निर्देश दिए
अमरोहा। कलक्ट्रेट में बुधवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने गेहूं खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने खरीद एजेंसियों से लक्ष्य के सापेक्ष की गई खरीद की जानकारी ली। भारतीय खाद्य निगम, पीसीयू व पीसीएफ पर कम खरीद पर डीएम ने नाराजगी जाहिर जताई। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों को कार्रवाई के लिए चेताया। इसके अलावा काेऑपरेटिव से गेहूं खरीद के संबंध में संतोषजनक जबाव न मिलने पर डीएम ने एडीएम वित्त व राजस्व को उनके विरुद्ध शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी खरीद एजेंसियों से लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि गेहूं की खरीद शासन की मंशा के अनुरूप नहीं हो रही है। कहा, किसानों से संपर्क कर गेहूं की खरीद को बढ़ाया जाए। डीएम ने डीआरएमओ को हर शाम गेहूं की खरीद के बारे में अपडेट जानकारी देने व बैठक करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, डीआरएमओ अजयप्रताप सिंह व सभी एसडीएम मौजूद रहे।