फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers opened a front against the arbitrariness of private schools.

Amroha News: निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में किसानों ने खोला मोर्चा

Sun, 05 Apr 2026 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers opened a front against the arbitrariness of private schools.
हसनपुर (अमरोहा)। भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में किसान शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोला। एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा पुस्तकों, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और फीस के नाम पर अवैध वसूली लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। निजी विद्यालय और चुनिंदा पुस्तक विक्रेताओं की मिलीभगत से अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सस्ती एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें जबरन लागू की जा रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि अभिभावकों को विद्यालयों द्वारा निर्धारित दुकानों से ही सामान खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। इन दुकानों पर 50 से 60 प्रतिशत तक अधिक कीमतें वसूली जाती हैं। हर साल बिना किसी स्पष्ट शैक्षणिक कारण के किताबें बदल दी जाती हैं, जिससे विद्यालय प्रबंधन को सीधा आर्थिक लाभ होता है। शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है। मांग की गई कि जो शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सोनू गुर्जर, कुलदीप भारती, मेवाराम खड़कवंशी, सूरजपाल, जफर राजा और अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed