{"_id":"64876666e4dab2e76c023a4d","slug":"farmers-of-bhakiyu-chadhuni-faction-left-for-kurukshetra-from-gajraula-jpnagar-news-c-15-1-172216-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला से भाकियू चढ़ूनी गुट के किसान कुरुक्षेत्र रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला से भाकियू चढ़ूनी गुट के किसान कुरुक्षेत्र रवाना
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भाकियू चढ़ूनी गुट के किसान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पीपली के लिए रवाना हो गए। नारेबाजी कर जाते हुए कहा कि हरियाणा में सूरजमुखी की बिक्री पर एमएसपी की मांग कर रहे किसानों पर हरियाणा सरकार ने ज्यादती की हद पार कर दी। भाजपा की सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
सोमवार की सुबह जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में किसान कुरुक्षेत्र के पीपली को रवाना हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर एमएसपी को लेकर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र में सरकार बनाने से पहले भाजपा ने स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था। मगर वादा करने की बजाय किसानों का उत्पीड़न करने पर उतर गई है।
सात जून को हरियाणा में किसान सूरजमुखी की बिक्री पर एमएसपी की मांग कर रहे थे। उन पर लाठी चार्ज की। फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेज दिया। जिसके विरोध में महापंचायत की जा रही है। महापंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके बाद आर पार की लड़ाई होगी। इस मौके पर जगदेव सिंह, आसिफ अली, चरण सिंह, समरपाल सिंह, सोनू यादव ,बाबू खां, इंद्रपाल सिंह, पंचम सिंह, जयंत चौधरी, यूनुस मलिक, हिमांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।