फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers' issues raised in BKU's Panchayat

Amroha News: भाकियू की पंचायत में उठे किसानों की मुद्दे

Wed, 26 Feb 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 26 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers' issues raised in BKU's Panchayat
हसनपुर। मंडी समिति में मंगलवार को भाकियू टिकैत की पंचायत हुई। जिसमें भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों के मुद्दे उठाए। किसानों ने समस्याओं के समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह चौहान ने कहा कि कूड़ी वीरान में गेहूं की फसल की कटाई के बाद नहर की खोदाई का कार्य किया जाए। हसनपुर चीनी मिल में गन्ने की घटतौली हो रही है। उसे रोका जाए। छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से निकाले जा रहे गलत बिलों को बंद किया जाए। किसानों को बिल संशोधन के नाम पर परेशान ना किया जाए। किसानों की मांगों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ने से किसानों रोष है। एनपीके की बढ़ी कीमतों को वापस लिया जाए। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पंचायत में करन सिंह, शीशपाल सिंह, सीता आर्य, नीलम देवी, मोमीन सऊपैी, अरिवंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed