फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer's house collapsed due to rain, six injured including innocent

Amroha News: बारिश से गिरा किसान का मकान, मासूम समेत छह घायल

Thu, 24 Aug 2023 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer's house collapsed due to rain, six injured including innocent
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव मंगरौली निवासी रहीसुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन का मकान बुधवार को भारी बारिश के बीच भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर रहीसुद्दीन, मोमिना पत्नी रहीसुद्दीन, अरबाज पुत्र तहसीन, जफरूद्दीन पुत्र रहीसुद्दीन, रूबीना पत्नी जफरूद्दीन, और जफरूद्दीन की एक वर्ष की मासूब बेटी जुनेरा घायल हो गई। घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार रात दो बजे से शुरू हुई बारिश बुधवार को दिनभर होती रही। तेज बारिश की वजह से बुधवार को गांव मंगरौली निवासी रईसुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन का मकान भरभराकर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबे में दबे परिवार के लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मोमिना पत्नी रहीसुद्दीन, अरबाज पुत्र तहसीन, जफरुद्दीन पुत्र रईसुद्दीन, रुबीना पत्नी जफरुद्दीन, रहीसुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन तथा जफरुद्दीन की एक वर्षीय मासूम बेटी जुनेरा दबकर घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रहीसुद्दीन का कहना है कि ग्राम प्रधान ने उसके घर के बराबर में एक साल पहले जेसीबी से खाई खोदवाई थी। लेकिन, उसकी मरम्मत नहीं कराई। जिसकी वजह से हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर, तहसीलदार संदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसडीएम ने बताया कि शासन से जो भी संभव होगा पीड़ित परिवार की मदद कराई जाएगी। उधर, घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन



सिरसा कला में गिरा मजदूर का मकान हुआ नुकसान
रहरा। क्षेत्र के सिरसा कला मुस्तकम गांव निवासी मजदूर रोहित को बुधवार की सुबह भारी के चलते मकान गिर गया। गनीमत रही कि जो मकान गिरा उसमें कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला मुस्तकम निवासी रोहित मजदूरी कर परिवार को पालन पोषण करता है। वह काम करने के लिए बाहर गया हुआ है। घर पर पत्नी छाया और तीन बच्चे थे। बुधवार की सुबह सात बजे अचानक मकान भरभरा गिर गया। गनीमत रही कि गिरने वाले मकान में परिवार को कोई सदस्य नहीं था। उसकी पत्नी व बच्चे मकान के पास बने दूसरे कमरे में सो रहे थे। मलबे में घर में रखे अनाज, बर्तन, रजाई, गद्दे, फर्नीचर, अलमारी सहित घर में रखी अन्य सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। उधर, रहरा में फकरुद्दीन एवं रहरई में खुशीराम के घर की दीवार रास्ते के तरफ गिर गई। राजस्व विभाग को परिजनों के द्वारा सूचना दी गई है। ग्राम पंचायत बरतोरा में बारिश से भारी नुकसान हुआ। गांव के ही अनीता, पंचमलाल, शमशाद और गौरख की झोपड़ी में पानी भर गया। इनमें से अनीता की झोपड़ी गिर गई। मौके पर ग्राम प्रधान मिंटू त्यागी ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों को गांव में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन में अस्थाई रूप से शिफ्ट कराया है।
गंगेश्वरी ब्लाक के खुशहालपुर गांव निवासी प्रेमपाल पुत्र भूप सिंह के मकान की दीवार गिर गई। उधर, आदमपुर के गांव तिगरिया नादिरशाह में स्वर्गीय ग्राम प्रधान पर्वत सिंह की पशुशाला की दीवार गिर गई। जिसमें 6 पशु दबकर घायल हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से दबे पशुओं को निकाला और चिकित्सकों को बुलाकर इलाज कराया।


सैदनगली में भरभराकर गिरा मकान, नुकसान
सैदनगली। तेज बारिश के ढक्का मोड़ गांव में शौकीन अहमद और इश्तियाक के मकान भरभराकर गिर गए। लेकिन हादसे में जान व माल की कोई हानि नहीं हुई है। मकान को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ती चली जा रही है। उधर खेतों में भी पानी बहुत भरा हुआ है। फसल बर्बाद होने की नौबत है। नगर स्वच्छता प्रेरक अभिनव कौशिक ने कस्बे में पैदल भ्रमण कर जलभराव का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed