फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers going through financial crisis due to non-receipt of sugarcane payment

गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से गुजर रहे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers going through financial crisis due to non-receipt of sugarcane payment
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक मंडी समिति में आयोजित की गई थी। किसानों ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि मय ब्याज के गन्ना भुगतान किया जाए। बिजली विभाग द्वारा ओटीएस योजना को तीस जून से आगे बढ़ाया जाए। क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा चेकिंग के नाम पर अवैध स्कूली की जा रही है। किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। मध्यगंगा नहर को तुरंत चालू कराया जाए। जिससे किसानों के सामने सिंचाई की समस्या दूर हो सके। किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो नौ जुलाई को विधायक महेंद्र खड़गवंशी के आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव महावीर सिंह चौहान, ब्लाक अध्यक्ष काले सिंह, टीटू त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, चौधरी मेवाराम, महेंद्र सिंह, लोकेश सिंह, रणवीर सिंह, नौ सिंह, समरपाल सिंह, हरिओम सिंह, बाबू अली, शीशपाल सिंह, मंगल सिंह, व्रतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed