फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers gathered at the police station to collect payment from the contractor of Ganga Expressway

Amroha News: गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदार से भुगतान लेने को थाने में लगा किसानों का जमावड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered at the police station to collect payment from the contractor of Ganga Expressway
हसनपुर। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे में हो रहे भराव कार्य के लिए खेत से मिट्टी उठाने के बाद ठेकेदार ने किसानों का भुगतान नहीं किया। इससे नाराज किसानों ने दो दिन पूर्व ठेकेदार का डंपर और जेसीबी मशीन पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसी को लेकर मंगलवार को किसान ठेकेदार से भुगतान लेने के लिए थाने पहुंचे। यहां पर दिनभर जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी जय सिंह, कलुआ, सुक्कन एवं राजीव आदि किसानों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़े ठेकेदार ने खेतों से मिट्टी उठाई। इसके लिए कई किसानों का करीब 32 लाख रुपये बकाया है। भुगतान नहीं किया जा रहा है। सोमवार की रात ठेकेदार द्वारा डंपर व जेबीसी मशीन को चोरी से ले जाया जा रहा था। रास्ते में किसानों ने उसे रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। दो दिन बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। डंपर एवं मशीन का साइज बड़ा होने की वजह वह थाने के परिसर में नहीं जा सके।
विज्ञापन

इसलिए दोनों को पुलिस ने रोडवेज स्टैंड के परिसर में खड़ा कराया है। किसानों काे आशंका है कि कहीं रात में पुलिस डंपर एवं मशीन को छोड़ न दे। इसलिए रात में भी किसान पहरा दे रहे हैं। मंगलवार को पुलिस द्वारा ठेकेदार को थाने बुलाया गया था। बताते हैं कि ठेकेदार तो नहीं पहुंचा, लेकिन उसने एक व्यक्ति को थाने भेजकर किसानों से वार्ता कराई। यह वार्ता पुलिस की मौजूदगी में हुई। वार्ता का शाम तक कोई हल नहीं निकला है। जिससे किसानों में रोष है। किसानों का देर शाम तक कोतवाली में जमावड़ा लगा रहा। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि किसानों का भुगतान ठेकेदार पर चल रहा है। मामले में दोनों पक्षों में वार्ता कराकर हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed