फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers end hunger strike on assurance

Amroha News: आश्वासन पर किसानों की भूख हड़ताल खत्म

Sun, 09 Nov 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 09 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers end hunger strike on assurance
अमरोहा। मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर बैठे भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की रात एसडीएम के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित कर दी है। साथ ही बुधवार तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर बृहस्पतिवार से फिर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अपनी मांगों को लेकर भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जोया मार्ग जाम कर दिया। करीब आधा घंटे तक जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। एसडीएम सदर के समझाने के बाद किसान कलक्ट्रेट के धरने बैठ गए।
विज्ञापन

उधर, शाम चार के बाद जिम्मेदार अधिकारियाें के मौके पर न आने से नाराज किसान भूख हड़ताल पर बैठ गए। जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर ने किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ बजे के करीब एसडीएम ने डीएम की किसानों की समस्याओं के बारे में बातचीत की। आश्वासन मिलने पर एसडीएम ने किसानों को बताया कि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। एसडीएम के समझाने पर किसानों ने मंगलवार तक अपनी भूख हड़ताल व धरना स्थगित कर दिया।

चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार से फिर से भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। अपनी मांग का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस दौरान देवेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह गुर्जर, राहुल यादव, सुरेश यादव, पंकज विश्नोई, राहुल अग्रवाल, अमित गुर्जर, नेपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, संगीता देवी, नीरज देवी और कुसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed