फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers disappointed due to low yield of wheat crop

गेहूं की फसल की कम पैदावार से किसान निराश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed due to low yield of wheat crop
हसनपुर। इस बार गेहूं की फसल की पैदावार कम होने से गेहूं किसान निराश हो रहे हैं। जानकारों की मानें तो इस बार प्रति बीघा भूमि में डेढ़ से ढाई क्विंटल तक गेहूं की पैदावार हुई है जबकि यह पैदावार औसत के हिसाब से बहुत कम है। प्रति बीघा गेहूं की फसल ढाई से 4 क्विंटल प्रति बीघा की पैदावार होनी चाहिए। जानकारों की मानें तो इस बार समय से पहले ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने फसल को पका दिया। गेहूं की बाली में दाना भी ठीक से पनप नहीं पाया। पिछले साल की अपेक्षा इस बार गेहूं का दाना छोटा एवं कमजोर है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने से गेहूं की फसल प्रभावित हुई। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ा है। फरवरी के अंतिम संप्ताह से लेकर मार्च के प्रथम सप्ताह में मौसम में हुए तेज परिवर्तन ने इस पर गहरा असर डाला। जब गेहूं की बाली में दाना बनने के बाद उसका विकास भी पूरी तरह से नहीं हो पाया। तभी तापमान बढ़ गया। गर्म हवाओं ने गेहूं की फसल को पका दिया। गांव ओसामाफी निवासी किसान सुखदेव का कहना है कि समय से पहले ही तापमान बढ़ जाने की वजह से गेहूं की पैदावार कम हुई है। उधर, गांव मटीपुरा निवासी किसान योगेंद्र सिंह आर्य का कहना है कि मौसम में समय से पहले हुए बदलाव की वजह से गेहूं की फसल की पैदावार ठीक नहीं हो पाई।
विज्ञापन

-समय से पहले ही तेज हवाएं व तापमान बढ़ने की वजह से गेहूं की बाली में दाना बढ़ नहीं पाया। वह बहुत हल्का रह गया। जिससे इस बार गेहूं की पैदावार कम हुई है। ---विजयवीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed