{"_id":"65303e7c16e67beaa00eac88","slug":"farmers-commission-should-be-formed-soon-dr-sumit-nagar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-7062-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द किया जाए किसान आयोग का गठन: डॉ. सुमित नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द किया जाए किसान आयोग का गठन: डॉ. सुमित नागर
Thu, 19 Oct 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुमित नागर के नेतृत्व में किसान आयोग का गठन करने समेत अन्य मांगों को लेकर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नौगांवा सादात को सौंपा।
भाकियू लोकशक्ति की महापंचायत का आयोजन तहसील परिसर में किया गया। डॉ. सुमित नागर ने कहा कि देश में कृषि आयोग का गठन किया जाए। स्वामीनाथन आयोग के सिफारिशों को जल्द ही लागू किया जाए, कृषि उत्पाद के भी दाम बढ़ाए जाएं। किसानों के लिए किसान आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसानों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर प्रतिमाह दस हजार रुपये की पेंशन लागू की जाए। दुर्घटनाग्रस्त किसानों के परिवार रजिस्टर की नकल के अनुसार ही दुर्घटना की प्रतिपूर्ति की जाए, फसलों का बीमा किया जाए, बुखार की समस्या की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाते हुए शहरों व ग्रामों में दवाई का छिड़काव करवाया जाए। बिजली चेकिंग के नाम पर शोषण बंद हो। इस दौरान रिजवान अहमद, मुजाहिद हुसैन, शाहिद इदरीसी, विजेंद्र सिंह, मुकेश यादव, तेजपाल सिंह, फरजंद अली, जयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ. असलम आदि मौजूद रहे। संवाद