फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmers checked by police

दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
farmers checked by police
हसनपुर(अमरोहा)। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करने को एकजुट हुए भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं को पुलिस में रहरा अड्डे पर रोक लिया। इस दौरान किसानों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस पर सरकार के दबाव में काम कर रही है। कहा कि किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त कोतवाल राजकुमार सरोज को सौंपा।
विज्ञापन

गुरुवार को गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य के नेतृत्व में रहरा अड्डे पर एकत्र हुए। यहां से एकजुट होकर दिल्ली किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस के साथ वहां पहुंच गए और किसानों को दिल्ली जाने से रोक दिया। इस पर किसानों ने नाराजगी जताई। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानून किसानों के खिलाफ बनाए गए हैं किसानों को तीन कृषि कानूनों की कोई आवश्यकता ही नहीं है जब किसानों को इनकी आवश्यकता नहीं है तो यह कानून किसानों पर थोपे जा रहे हैं हरगिज इन कृषि कानूनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक अफसरों पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक हाजी मसरूर, गुड्डू प्रधान, करन सिंह, नवाब सैफी, तेजपाल खड़गवंशी, नन्हे सिंह, अजयपाल सिंह, देवेंद्र चौहान ब्लॉक अध्यक्ष, कपिल कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष, कमल सिंह चौहान, सत्य प्रकाश, गणपत सैनी, राजेंद्र उर्फ गुड्डू, जाकिर खां, जमशेद, अब्दुल वहीद सैफी, सरवर खान, रूपचंद, देवराज सिंह, रूप सिंह, मेवाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed