फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers came on the road and blocked the road

Amroha News: सड़क पर उतरे किसान, लगाया जाम

Sat, 12 Apr 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 12 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers came on the road and blocked the road
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर हुंकार भरी। नारेबाजी कर हसनपुर रोड पर जाम लगा दिया। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत किया।
ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को भाकियू टिकैत की बैठक हुई। इसमें चकबंदी से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए चकबंदी एसओसी नहीं पहुंचे। जिससे कार्यकर्ता और किसान आक्रोशित हो गए। गुस्साए किसानों ने हसनपुर रहरा मार्ग पर ब्लॉक के सामने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक किसान सड़क पर बैठे रहे। सड़क पर वाहनों की कतार लगी गईं।
विज्ञापन

किसान नेता दिनेश शर्मा ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। गंगेश्वरी विकासखंड के प्रत्येक गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल है। आवारा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए फिशिंग चहारदीवारी, ओडीएफ घोषित ग्रामों में शेष बचे व्यक्तियों के घर शौचालय बनवाए जाएं। साथ ही रहरा में एक नई तहसील का प्रस्ताव कराया जाए। इस मौके पर टीटू त्यागी ब्लॉक अध्यक्ष, महिपाल सिंह, नफीस सैफी चकुनी, सुरेश, फूल सिंह, राजुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed