फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers blocked the market after paddy weighing was stopped and clashed with the police.

Amroha News: मंडी में धान की तौल बंद होने पर किसानों ने लगाया जाम, पुलिस से नोकझोंक

Wed, 01 Oct 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the market after paddy weighing was stopped and clashed with the police.
हसनपुर। मंडी में धान की तौल बंद होने पर आक्रोशित किसानों ने हसनपुर-संभल मार्ग के अतरासी चौराहा पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक किसान सड़क पर बैठे रहे। मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से किसानों की नोकझोंक भी हुई। बाद में तहसीलदार के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

मंगलवार को धान बेचने पहुंचे कथना गांव निवासी समरपाल सिंह ने बताया कि मंडी में आढ़तों पर घटतौली चल रही है। बोरी के वजन के नाम पर करीब एक किलो की कटौती की जा रही है। किसान रविवार रात दस बजे से धान लेेकर मंडी में पड़े हैं लेकिन लेबर की मनमानी के कारण आढ़तियों ने तौल बंद कर दी। कुछ लेबर से जुड़े लोग हड़ताल कर रहे है। उधर, अधिकांश किसानों का धान सड़क पर फैला था।
विज्ञापन

मौसम खराब होने पर नाराज किसानों ने भाकियू को सूचना दी। जानकारी पर भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. दिग्विजय भाटी कार्यकर्ताओं के साथ मंडी में पहुंचे और धान की खरीद न होने पर उन्होंने किसानों के साथ अतरासी चौराहा पर जाम लगा दिया। दिग्विजय ने कहा कि अभी सरकारी धान खरीद केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। इसका फायदा उठाकर आढ़ती लेबर के साथ मिलकर मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से सात रुपये मांगा जा रहा है बोरे का भाड़ा
उन्होंने बताया कि किसानों से पांच रुपये किलो बोरा का सात रुपये किलो बोरा भाड़ा मांगा जा रहा है जबकि आढ़त अलग से ली जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। करीब एक घंटे तक जाम रहा। मौके पर पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने समझाया, लेकिन किसान एसडीएम को मौके बुलाने की मांग करते रहे। इसके बाद तहसीलदार परमानंद श्रीवास्वत मौके पर पहुंचे और उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खोला गया। जाम में दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर विजय सैनी, सोनू विधूड़ी, मंथन वर्मा, रूम सिंह खड़गवंशी, अशोक पहलवान, अक्की कसाना, आलम मछरिया, कुलदीप भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed