{"_id":"6776eabbfff8fa2d9e0a352b","slug":"farmers-are-angry-due-to-non-declaration-of-sugarcane-rates-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-131870-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ने का रेट घोषित न होने से किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ने का रेट घोषित न होने से किसानों में रोष
Fri, 03 Jan 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
किसान भवन फत्तेपुर में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों ने पेराई सत्र चालू हुए दो माह बीतने के बाद भी गन्ने का रेट घोषित न होने से रोष जताया। साथ ही गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। आंदोलन के बाद भी एमएसपी पर गारंटी कानून लागू नहीं किया जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि खेती के काम आने वाली वस्तुओं के दामों में बढ़ाेत्तरी के मद्देनजर गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि वह किसानों का उत्पीड़न न करें। बैठक में बताया कि सात जनवरी को किसानों की समस्याओं के संबंध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, राहुल यादव, रामपाल सिंह, सुभाष चीमा, सौवीर सिंह, देशराज सिंह, सौवीर सिंह, मुन्नू गुर्जर, लवेंद्र भाटी मौजूद रहे।