फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmers are angry and avoid to give toll tax

टोल प्लाजा पर किया कब्जा, आधे घंटे नहीं लेने दिया टोल

Tue, 21 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 21 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
farmers are angry and avoid to give toll tax
toll plaza - फोटो : ani
राष्ट्रीय प्रवक्ता के बेटे और उप प्रवक्ता संग अभद्रता से गुस्‍साए भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोया टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया और आधे घंटे तक टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल नहीं वसूलने दिया।
विज्ञापन


टोलकर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाई, झड़प भी हुई। कहा कि भाकियू का कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी टोल टैक्स नहीं देगा। रोका गया तो अंजाम सही नहीं होगा। सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें समझा कर शांत किया।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर तीन बजे जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बेटे चरन सिंह टिकैत और उप प्रवक्ता नितिन के साथ की गई अभद्रता से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया। आने जाने वाले वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोलकर्मियों को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर खरी खोटी सुनाईं। टोल प्लाजा पर कब्जा कर नारेबाजी करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि 16 फरवरी को चरन सिंह टिकैत मुरादाबाद जा रहे थे। यहां टोलकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इसे बाद 19 फरवरी को उप प्रवक्ता नितिन के साथ टोलकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया।

चरन सिंह टिकैत व नितिन ने अपना परिचय भी दिया था, लेकिन आपे से बाहर टोलकर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी और अभद्रता करते हुए टोल टैक्स भी वसूल किया। भाकियू अपने किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेगी। भाकियू के टोल प्लाजा पर कब्जे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची।


भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समझा कर शांत किया। इस दौरान टोलकर्मियों ने आश्वासन दिया कि भाकियू के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। डूंगर सिंह, भगवंत सिंह, काले सिंह, रामपाल सिंह, देवराज सिंह, मुकेश ठेकेदार, सीता आर्य, चंद्रपाल सिंह, गिरि राज सिंह, खानचंद्र, ललतू सिंह, रामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, सरपंच सिंह आदि मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed