फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers and poor have first right on country's resources: Jayant

देश के संसाधनों पर किसान और गरीब का पहला हक : जयंत

Thu, 25 Apr 2024 07:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Apr 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers and poor have first right on country's resources: Jayant
अमरोहा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि हम भी सपा के साथ थे। उनकी सोच थी कि गंगा पार से रालोद को खत्म करना है। वह हमें दुश्मन मान रहे हैं। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर क्या उन्होंने बधाई दी। आजादी के बाद से कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी रही। किसानों की जमीनों को लेकर चौ. चरण सिंह ने नेहरू जी का विरोध किया। वह बुधवार को पपसरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे पुलिस चौकी के सामने मैदान में हुई जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोग तीसरी बार भी मन बना चुके हैं। इस बार रालोद भाजपा के साथ है। जो कमी रह गई थी। उसे पूरा किया जाएगा। अब कोई कमी नहीं रहेगी। ईवीएम को भर दो, वोट दो। बोले, अभी देश भर में चर्चा चल रही है कि संसाधनों पर पहला हक किसका है। उन संसाधनों पर पहला अधिकार गरीब, किसान और बेसहारा लोगों का है। यही सरकार की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

सरकार चाहती है कि संसाधनों को कैसे जुटाया जाए और कैसे लगाया जाए। चौधरी चरण सिंह के विचार बेहद सराहनीय थे। वह गांव का विकास चाहते थे। इसलिए कुटीर उद्योगों की पैरवी करते थे। देश के सर्वोच्च पद पर बैठे लोग भी जानते हैं कि देश में चरण सिंह की विचारधारा की जरूरत है। अब सरकार में रालोद के मंत्री हैं। विपक्ष में रहते हुए अलग बात होती है। अब हम सरकार के हर फैसले में शामिल होंगे। चौधरी चरण सिंह के विचारों को साकार करने के लिए भविष्य में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने कहा कि जब तक हम लोग विपक्ष में थे, हमारे कुछ इच्छाएं थींं, सरकार से शिकायतें भी थीं, मांग भी थीं। जब भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को दे दिया तो शिकायत या गुंजाइश नहीं बचीं। जब मेरी कोई शिकायत नहीं बच रहीं तो लोकदल के कार्यकर्ता भी बड़ा दिल दिखाते हुए यह समझ लेना कि भाजपा प्रत्याशी पर पहला अधिकार हमारा बनेगा।

जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि दस साल हम लोग विपक्ष में थे, विपक्ष दिखाई देता था। लखनऊ में जब पुलिस भर्ती हो रही थी और कुछ खामियां उसमें निकलीं तो रालोद के लोग लखनऊ गए और एक घंटा नहीं लगा। मुख्यमंत्री ने समझा कि ये बात वाजिब है और भर्ती में परिवर्तन कर दिया। यह रालोद की ताकत है जो सब लोग मानते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि चरण सिंह के सम्मान को ध्यान में रख कर पश्चिम यूपी में रालोद व भाजपा को मजबूत बनाना है। जो समस्याएं हैं उन्हें दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed