फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers agitated at the closure of the weighing center at the purchase center, locked the gate of the market

क्रय केंद्र पर तौल बंद होने पर भड़के किसानों ने मंडी के गेट में जड़ा ताला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers agitated at the closure of the weighing center at the purchase center, locked the gate of the market
गजरौला मंडी समिति का ताला लगाकर खड़े किसान। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। मंडी समिति में धान लदे ट्रैक्टर ट्राली की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने मंडी गेट का ताला लगा दिया। किसानों का आक्रोश देख क्रय केंद्र प्रभारी फरार हो गया। किसानों ने मंडी में काफी समय तक हंगामा किया। बाद में एसडीएम धनौरा के फोन पर तौल शुरू कराने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

गजरौला मंडी समिति में धान की खरीद के लिए एफसीआई का क्रय केंद्र है। सोमवार की दोपहर क्षेत्र के गांव सिहाली गौसाईं निवासी कमरुद्दीन, लंबिया के लतीफ, ढकिया भूड़ के रघुवंश सिंह व गदापुर निवासी करन सिंह ट्रैक्टर ट्राली में धान को लादकर मंडी समिति में पहुंचे। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र प्रभारी ने तौल बंद कर रखी थी। वह धान नहीं तौल रहा था। इसकी खबर भाकियू टिकैत गुट के नगर अध्यक्ष सतेंद्र सिंह को दी। वह अपने साथ इरफान, प्रदीप कुमार, रणवीर सिंह सिसौदिया, शुभम आदि को साथ लेकर मंडी समिति पहुंचे। किसानों ने मंडी समिति का ताला लगा कर हंगामा कर दिया। इस दौरान किसान और केंद्र प्रभारी के बीच नोकझोंक हुई। मगर किसानों का आक्रोश देख क्रय केंद्र प्रभारी मौके से फरार हो गया। किसानों ने तौल बंद होने की जानकारी फोन से एसडीएम धनौरा मांगेराम चौहान को दी। एसडीएम के कहने पर तौल शुरू कराई गई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कुछ किसान धान की ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे थे। वह धान नहीं तौले जाने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए गेट का ताला भी लगा दिया था। किसानों को फोन पर समझा दिया गया। जिसके बाद तौल शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मांगेराम चौहान उपजिलाधिकारी मंडी धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed