फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer will protest at tehsil

तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे किसान

Tue, 12 Dec 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Tue, 12 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
farmer will protest at tehsil
नौगावां सादात में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक भानू की बैठक में बिजली की दरें वापस नहीं लेने पर 13 दिसंबर को प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशस्तर पर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव मंजूरपुर में अपने आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण बिजली की दरें बढ़ाकर किसानों की पीठ पर वार किया है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होेंने कहा कि बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ यूनियन 13 दिसंबर को जिले की प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपेगी। जिला महासचिव जयकीरत सिंह ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली की बात कर रही है और दूसरी ओर बिजली दरों को बढ़ाकर उनकी जेब पर बोझ डाल रही है। उन्होंने किसानों से धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में शिरकत करने की अपील की है। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, प्रमोद नागर को हसनपुर तहसील, राधेश्याम को धनौरा तहसील, चौधरी सुरेंद्र सिंह को अमरोहा व नरपत सिंह को नौगावां तहसील पर धरना प्रदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में गजेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, राजीव चौधरी, देवेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, नरेश सिंह, युद्धवीर सिंह, विजयपाल सिंह, राजवीर सिंह, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed