फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer who went to irrigate his field died due to electric shock

Amroha News: खेत पर सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत

Mon, 04 May 2026 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 04 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer who went to irrigate his field died due to electric shock
हसनपुर (अमरोहा)। गांव भैंसरोली में गन्ने की फसल की सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी हरिराज सिंह (40) रविवार देर शाम गन्ने की फसल की सिंचाई करने गए थे। बताया जा रहा है कि ट्यूबवेल चालू करने के लिए स्टार्टर का बटन दबाते समय वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए और ही बेहोश होकर गिर गए। कई घंटे बाद जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पर पहुंचे। खेत में बेहोशी की हालत में देखकर परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह अपने पीछे पत्नी चंद्रकोर, 12 वर्षीय बेटा मोहित, 7 वर्षीय बेटी सरिता और तीन माह के मासूम रोहित को छोड़ गए हैं। सोमवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed