फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer shot, injured in land dispute in Shyampuri

Amroha News: श्यामपुरी में जमीन के विवाद में किसान को मारी गोली, घायल

Sat, 02 Nov 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 02 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot, injured in land dispute in Shyampuri
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुरी के जंगल में भूमि पर कब्जे को लेकर चल दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दबंगों ने किसान को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव श्यामपुर में किसान दयानंद सिंह का परिवार रहता है। दयानंद सिंह के मुताबिक उनका गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से काफी समय से रंजिश है। गांव के दबंग किस्म के लोग भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। पहले भी कई बार धमकी दे चुके हैं। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दयानंद सिंह अपनी पत्नी के साथ गंगा बांध के पास स्थित खेत पर गन्ने छीलने गए थे। इसी बीच गांव के ही चार लोग हाथों में बंदूक लेकर खेत पर पहुंचे और गाली गलाैज शुरू कर दी। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। इस दौरान छर्रे दयानंद के बाएं हाथ एवं बाएं पैर में लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed