फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer s went to delhi

गजरौला से दो सौ से अधिक ट्रैक्टरों के जत्थे संग दिल्ली रवाना हुए किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
farmer s went to delhi
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली परेड में शामिल होने के लिए किसानों जत्थे लगातार कूच कर रहे हैं। यहां भाकियू (टिकैत) की ट्रैक्टर परेड में राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यहां चार घंटे के ठहराव के बाद दो सौ से अधिक ट्रैक्टर और अन्य वाहनों का जत्था नारेबाजी करते हुए दिल्ली की ओर कूच कर गया।
विज्ञापन

रविवार को भाकियू (टिकैत) की ट्रैक्टर परेड गजरौला में प्रस्तावित थी। इसके लिए रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय का खेल मैदान चयनित किया गया था लेकिन प्राचार्या द्वारा स्वीकृति नहीं देने के कारण तय हुआ कि सभी ट्रैक्टर खादगूजर चौराहे पर एकत्र होंगे। इसे देखते हुए इंदिरा चौक, डिग्री कालेज, खादगूजर चौराहा, भानपुर फाटक आदि पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात थे। लगभग 11 बजे भाकियू के वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी दानवीर सिंह पिंटू किसानों के जत्थे के संग पहुंचे। खादगूजर चौराहे पर ही सड़क पर बैठ गए और वहीं से संबोधन शुरू हो गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, युवा रालोद के रूहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी, अमरोहा के ब्लाक प्रमुख मनवीर सिंह चिकारा, अशोक चौधरी आदि ने भी किसानों को संबोधित किया। अपराह्न तीन बजे किसान जोशोखरोश के साथ नारेबाजी करते हुए दिल्ली की और रवाना हो गए। इस मौके पर भाकियू के मंडल सचिव गिरिराज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भगवान सिंह, भगवंत सिंह, गुरवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अमरजीत, कुलवंत, शुभम, मुनेंद्र, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सपा नेता जितांबर सिंह यादव, सचिन चौधरी, नौशाद शेख, अशोक चौधरी, रालोद के कुलदीप सिंह देओल, सभासद तेजपाल सिंह और मुकेश चौधरी आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed