फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer's house theft

किसान के घर हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer's house theft
अमरोहा। रात्रि गश्त के दौरान देहात पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने किसान के घर चोरी की घटना को कबूल किया। उनके कब्जे से चोरी किए जेवरात, मोबाइल और चाकू बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के गांव मुनव्वरपुर निवासी किसान मदन सिंह के घर से करीब एक महीने पहले सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार की रात एसआई सुभाष राणा पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में संलिप्त दो लोगों को बागड़पुर नहर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम जसवीर उर्फ कपिल निवासी आबी हाफिजपुर थाना कांठ मुरादाबाद, नरसिंह निवासी मुनव्वरपुर थाना अमरोहा देहात बताया। उनके कब्जे से कब्जे से चोरी का माल में एक मोबाइल, एक चेन, एक कंठी, तीन अंगूठी बरामद हुईं। जबकि आरोपी जसवीर उर्फ कपिल के कब्जे से एक चाकू भी मिला। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों ने किसान मदन सिंह के घर चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल लिया। इस दौरान दोनों चोरी किए जेवरात को आपस में बांट लिया था। जबकि रुपयों को खर्च कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed