फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer murder case: The accused had attended the feast with the intention of killing.

किसान हत्याकांड : हत्या करने के इरादे से दावत में शामिल हुए थे आरोपी

Thu, 16 Oct 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 16 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer murder case: The accused had attended the feast with the intention of killing.
अमरोहा। दावत के दौरान किसान अभिषेक उर्फ भूरे की हत्या में भले ही किसी ने पुलिस को कुछ नहीं बताया लेकिन अधिकांश लोग दबी जुबां से बहुत कुछ बोल रहे हैं। अभिषेक की हत्या करने के इरादे से ही आरोपी दावत में शामिल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने पहली गोली पीछे से कमर में मारी गई थी जैसे ही अभिषेक जमीन पर गिरे तभी एक आरोपी ने उनके सीन पैर रखकर एक के बाद एक दो गोली सिर में मारीं थी।
विज्ञापन

दो गोली लगने के बाद अभिषेक की खोपड़ी का आधा हिस्सा खत्म हो गया था। तीनों ही गोली आर-पार हो गई थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद भी करीब पांच मिनट तक आरोपी घटना स्थल पर रहा। लोगों के मुताबिक यह घटना किसी फिल्मी स्टाइल से काम नहीं थे। सीने पर रखकर सिर में गोली मारने वाला आरोपी कह रहा था कि तुझे मरने ही दावत में आया हूं।
विज्ञापन

रविवार की रात कांठ रोड स्थित श्री भारत मशीनरी स्टोर परिसर में दावत के दौरान किसान अभिषेक उर्फ भूरे की हत्या कर दी गई थी। उनको तीन गोली मारी गई थीं। घटना के बाद से ही पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। मामले में मृतक अभिषेक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि अपने गांव के रहने वाले अनुज और मनोज पर शक जताया है। साथ ही अभिषेक उर्फ भूरे की अनुज से छह साल पुरानी रंजिश बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की चेतावनी : गिरफ्तार नहीं हुए हत्यारोपी तो आज रोड जाम करेंगे

अमरोहा। किसान अभिषेक उर्फ भूरे हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। उनका कहना है कि चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। बुधवार को किसान के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि रात तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो बृहस्पतिवार को सड़क जाम की जाएगी।
देहात थानाक्षेत्र के हाशमपुर गांव निवासी किसान अभिषेक रविवार की रात देहात थानाक्षेत्र में ही कांठ रोड स्थित श्रीभारत मशीनरी स्टोर परिसर में चल रही दावत के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यह कार्यक्रम नगरपालिका से जुड़े ठेकेदार व अन्य लोगों द्वारा रखी गई थी। इसमें पालिका के वार्ड 12 से जुड़े कुछ गांवों के लोग शामिल थे। कुछ लोगों ने दावत के पंडाल के बगल में अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी।
हमलावरों ने गोली उनके सिर में दो गोली मारीं जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद दावत में मौजूद लोग भाग गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया व सीओ सिटी शक्ति सिंह व सीओ अवधभान भदोरिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए थे। सुरक्षा के लिहाज से देहात पुलिस के अलावा नौगांवा सादात, डिडौली और अमरोहा नगर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पूछताछ में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ था।


मामले में मृतक के भाई प्रेम सिंह की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी लेकर परिजनों जोया-अमरोहा मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया था। लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा करना तो दूर आरोपियों को पकड़ भी नहीं सकी है, जिससे नाराज परिजन बुधवार की सुबह एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले में गांव के ही दो युवकों को हत्या करने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed