फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer killed by axe attack

Amroha News: कुल्हाड़ी से हमला कर किसान की हत्या

Thu, 02 Oct 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by axe attack
रजबपुर (अमरोहा)। बावनपुरा माफी गांव में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर किसान रामपाल सिंह (35) की हत्या कर दी जबकि उनके तीन भाई धर्मेंद्र, सोमपाल व जयप्रकाश घायल हो गए। धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आरोपी पक्ष के पिता व तीन पुत्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पिता व तीन सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव में नत्थू सिंह और बलवीर के परिवार रहते हैं। मंगलवार को दोनों परिवारों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। बच्चों ने झगड़े की बात घर जाकर परिजनों को बताई। इसके बाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हालांकि, गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था लेकिन शाम के समय बलवीर सिंह ने अपने बेटे रवि, लक्ष्मण, राहुल और भटपुरा माफी गांव निवासी रिश्तेदार विकास के साथ मिलकर नाथू सिंह के बेटे जयप्रकाश, रामपाल सिंह, सोमपाल व धर्मेंद्र पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


चारों भाइयों को धारदार हथियार और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना में जयप्रकाश सिंह, रामपाल सिंह, सोमपाल और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में रामपाल सिंह को मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल से मेरठ जाते समय रामपाल सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में घायल धर्मेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने आरोपियों पर कुल्हाड़ी से हमला करने का भी आरोप लगाया है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में जयप्रकाश सिंह की तहरीर पर आरोपी रवि, श्रवण, राहुल, बलवीर और विकास के खिलाफ हत्या की कोशिश व हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही बलवीर, रवि, श्रवण व राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




पीड़ित पक्ष का आरोप, पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया मामला

बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब रामपाल का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंंक हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की जिसके कारण यह घटना हुई। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह हत्या की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस तत्काल गांव पहुंची। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चों के झगड़े के बाद दोनों परिवारों में मारपीट हुई जिसमें रामपाल सिंह की मौत हो गई। गांव में स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed