{"_id":"5f6515ff8ebc3e980e49266a","slug":"farmer-jpnagar-news-mbd3631007157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर सहमति के किसानों से प्रीमियम कटौती, रडार पर बैंक प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर सहमति के किसानों से प्रीमियम कटौती, रडार पर बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। किसानों से बगैर सहमति पत्र के इंश्योरेंस की प्रीमियम की कटौती पर बैंक प्रबंधक रडार पर आ गए हैं। एक बैंक प्रबंधन ने बगैर सहमति पत्र के प्रीमियम की कटौती की है। जांच टीम को सहमति पत्र नहीं दिखा सके हैं। शुरुआती पड़ताल में एक बैंक में 500 किसानों के सहमति पत्र नहीं हैं लेकिन बैंक प्रबंधन ने अकाउंट से प्रीमियम की रकम काट ली है। ऐसे में इंश्योरेंस कंपनी ने 2.49 लाख रुपये जमा कर लिया है। अब बैंक प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं बैंक प्रबंधन संबंधित किसानों को रकम वापस करेगा। हालांकि व्यापक जांच होने पर बैंक, किसानों की संख्या और रकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
भाकियू नेताओं ने प्रथमा बैंक के शाखाओं पर बगैर सहमति पत्र के प्रीमियम कटौती का आरोप लगाया था। उन्होंने गजरौला स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय में धरना दिया। इसके बाद हड़कंप मच गया। डीएम उमेश मिश्र ने बगैर सहमति के प्रीमियम की कटौती पर कड़ा रुख अपनाया। एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने एलडीएम प्रशांत कुमार से रिपोर्ट तलब की। जांच में सामने आया है कि एक बैंक प्रबंधन ने बगैर सहमति पत्र के किसानों के अकाउंट से प्रीमियम की कटौती की है। जांच टीम ने किसान नेताओं के साथ कागजात खंगाला। इसमें लगभग 500 किसान ऐसे मिले हैं जिन्होंने सहमति पत्र नहीं दिया है लेकिन उनके अकाउंट से प्रीमियम की कटौती हो गई है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि इंश्योरेंस कंपनी ने 2.49 लाख रुपये कमा लिया है अब इस रकम को किसानों के बैंक अकाउंट में प्रथमा बैंक को वापस करना होगा। हालांकि अभी और पड़ताल होनी बाकी है। ऐसे में बैंक, किसानों की संख्या और रकम बढ़ सकती है।