{"_id":"5f52a5468ebc3e368b699bca","slug":"farmer-jpnagar-news-mbd3615243180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान में देरी पर भड़के किसान, बिजली निगम पर गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान में देरी पर भड़के किसान, बिजली निगम पर गुस्सा
विज्ञापन
अमरोहा के गांव चौहड़ा उर्फ मथुरा नगर में भाकियू भानु की पंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय उपाध्य?
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू के संगठनों ने शुक्रवार को अलग जगहों पर बैठक की। गन्ना भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई। अविलंब भुगतान के लिए आवाज बुलंद किया। कहा कि किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलना चाहिए। वरना किसान आंदोलन करेंगे।
बैंक प्रबंधन की लापरवाही से नहीं मिल रहा किसानों का लाभ
नौगांवा सादात। भाकियू भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि तहसील और बैंक प्रबंधन की लापरवाही से किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। गन्ना भुगतान में देरी से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वह शुक्रवार को चौहड़ा उर्फ मथुरा नगर में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आठ सितंबर को कैंप कार्यालय में दोपहर 12 बजे से बैठक शुरु होगी। अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि दो बच्चों का कानून जरुरी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, नौबहार सिंह, रामपाल सिंह, नितिन चौधरी, गुरजिंदर सिंह, अशोक चौधरी, सुबे सिंह, शीशपाल चौहान, सुदामा चौहान आदि रहे।
बिजली निगम की कार्यशैली से किसान परेशान
रजबपुर। भाकियू असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली निगम की कार्यशैली से किसान परेशान है। सिंचाई में दिक्कत आ रही है। बिजली चोरी के नाम पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली की चेकिंग के लिए टीम वर्दी में आएं। ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। वह शुक्रवार को बाजार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान परेशान है। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि का लाभ सभी को दिलाएं। इस दौरान जयकीरत सिंह, योगेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, रणवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, मेवाराम सिंह, कलुआ खान आदि रहे।