फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer electrocuted while trying to save his son

Amroha News: बेटे को बचाने के प्रयास में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer electrocuted while trying to save his son
आदमपुर(अमरोहा)। बेटे को बचाने के प्रयास में खेत पर करंट की चपेट में आकर किसान केहर सिंह (40) की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक है। घटना को लेकर परिजनों में शोक व्याप्त है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में निवासी केहर सिंह रविवार की शाम को अपने खेत पर काम करने गए थे। इसके बाद उनका बेटा वीरेश भी पहुंच गया। वीरेश खेत की मेड़ पर बैठकर घास छीलने लगा। बताते हैं कि पड़ोसी खेत स्वामी ने अपने खेत के चारों तरफ लोहे के कटीले तारों से तारकशी कर रखी थी। उसमें करंट छोड़ रखा था। इसकी चपेट में आकर वीरेश झुलस गया। बेटे को बचाने के लिए केहर सिंह मौके पर दौड़े किसी तरह से उन्होंने बेटे को तो बचा लिया, लेकिन खुद करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। वीरेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed