{"_id":"61e07ba646c39f313f0c1c28","slug":"farmer-dies-in-road-accident-jpnagar-news-mbd415945949","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ू के घर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
यह हादसा अमरोहा-नौगांवा सादात रोड स्थित कताई मिल गांव में हुआ। क्षेत्र के गांव बरखेड़ा सादात में विजय सिंह का परिवार रहता है। बुधवार को विजय सिंह किसी काम से अपने साडू के घर कताई मिल गांव जा रहे थे। इस दौरान वह सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में मृतक के बेटे लवीश यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही उसके पकड़ लिया जाएगा।