{"_id":"6345d051e597b64e5b5f51b0","slug":"farmer-dies-due-to-fall-of-cattle-pillar-gajraula-news-mbd4440654168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में पशुशाला का पिलर गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में पशुशाला का पिलर गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मंगलवार को खाद गुर्जर गांव में भैंस को चारा डालते समय पशुशाला का पिलर गिर जाने से उसके मलबे में दबकर किसान जतनपाल (60) की मौत हो गई।
खाद गुर्जर निवासी किसान जतनपाल सिंह पुत्र हेतराम सिंह मंगलवार की तड़के पांच बजे पशुओं को चारा डाल रहे थे। उनकी पत्नी महकारी और बेटी प्राची पशुशाला की सफाई कर रही थीं। उसी समय पशुशाला का पिलर उनके ऊपर गिर गया। इससे मलबे के नीचे दबकर जतनपाल सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें गजरौला ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
किसान के परिजनों को मिलेंगेे चार लाख
गजरौला। खाद गुर्जर में पशुशाला का पिलर गिरने से दबकर किसान की हुई मौत के बाद एसडीएम मंडी धनौरा राजीव कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने किसान के परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने परिजनों को सांत्वना देते हुए बताया कि शासन से दैवीय आपदा के तहत उनको चार लाख रुपये की मदद दिलाई जाएगी।