फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer dies due to electrocution while irrigating his field

Amroha News: खेत में सिंचाई के दौरान करंट से किसान की मौत

Thu, 13 Jun 2024 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution while irrigating his field
आदमपुर। खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चकफैरी निवासी छत्तर सिंह खड़कवंशी (28) पुत्र इंसाराम बुधवार को दोपहर बाद अपने गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे थे। बताते हैं कि अचानक पानी में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जब वह काफी देर बाद नहीं लौटे तो परिजन खेत पर पहुंचे। देखा कि करंट लगने के बाद जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजन शव को घर ले आए। किसान अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक ने अपने पीछे पत्नी कमलेश देवी सहित चार छोटे-छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि करंट से मौत की कोई सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed