फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer dies due to electrocution in water while irrigating

सिंचाई करते समय पानी में करंट उतरने से किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution in water while irrigating
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निरयावली खादर में धान की फसल की सिंचाई करते समय पानी में करंट उतरने से चपेट में आए किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निरयावली खादर गांव निवासी सुंदर (28) पुत्र चेतराम रविवार की सुबह लगभग 8 बजे घर से धान की फसल की सिंचाई करने खेत पर गया था। लेकिन दोपहर में जब सुंदर खाना खाने के लिए घर नहीं आया तो उसकी पत्नी उसे तलाशने के लिए खेत पर पहुंची। खेत में सुंदर को अचेत अवस्था पड़ा हुआ देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सुंदर को वहां से ले जाकर निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि करंट लगने से ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसने अपने पीछे दो बेटियां छोड़ी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed