फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer dies due to electrocution

करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution
थाना क्षेत्र के गांव चौखट में एक खेत पर फसल की सिंचाई के लिए गए किसान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजपाल सिंह उम्र करीब 60 साल बुधवार की सुबह फसल को पानी देने के लिए अपने टयूबवैल पर गए थे। वहां बिजली का तार टूट कर खेत में पड़ा हुआ था। वह बिजली करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर पिता के काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उनका बेटा बंसी खेत पर गया। वहां अपने पिता को मृत हालत में देखकर उसकी चीख निकल गई। आसपास के ग्रामीण भी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। राजपाल की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed