{"_id":"653041106c9a1ffbee0fe02f","slug":"farmer-dies-after-electrocution-in-pole-while-cleaning-drain-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-7041-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नाली साफ करते समय खंभे में उतरा करंट, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नाली साफ करते समय खंभे में उतरा करंट, किसान की मौत
Thu, 19 Oct 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला में घर के बाहर नाली साफ करते समय बिजली के खंभे में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर किसान सतवीर सैनी (30) पुत्र लीला सैनी की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला में सतवीर सैनी पुत्र लीला सैनी का परिवार रहता है। सतवरी सैनी खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की सुबह अपने घर के बराबर में खड़े बिजली के खंभे के नजदीक नाली की सफाई कर रहा था। इस दौरान हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे की स्टैग में लगे तार में अचानक करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आकर किसान करंट से झुलस गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। करंट से झुलसे किसान को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे दो बेटी तथा एक बेटे को छोड़ा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना हे कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।