फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer dies after being buried under tractor in sugar mill

चीनी मिल में ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being buried under tractor in sugar mill
किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा में ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव वसीकला निवासी किसान बाबूराम पुत्र तेजा मंगलवार रात को दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा में ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर आया था। इस दौरान मिल परिसर में गन्ना लदे वाहनों की लाइन लगी हुई थी। बताते हैं कि बाबूराम ट्राली के नीचे कपड़ा बिछाकर सो रहा था। मध्यरात्रि में पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसके ऊपर ट्राली का पहिया चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में लोग किसान को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि हादसे में किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed