{"_id":"629a5c58f63d1507024116b3","slug":"farmer-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-due-to-domestic-dispute-jpnagar-news-mbd4302710136","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद के चलते किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद के चलते किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू विवाद के चलते किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के खेड़की गांव का है। यहां पर रामकिशोर सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा निपेंद्र (35) पेशे से किसान था। उसके परिवार में पत्नी सरिता के अलावा दो बेटे हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे परेशान निपेंद्र बृहस्पतिवार की रात किसी समय घर से चला गया। शुक्रवार की सुबह उसका शव महेशरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए।
थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि निपेंद्र घरेलू विवाद के चलते परेशान था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।