{"_id":"67647b0ee8ab842afb02c2e8","slug":"farmer-caught-a-pair-of-leopards-seen-in-the-field-on-camera-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-131100-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत में दिखा तेंदुए का जोड़ा किसान ने कैमरे में किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत में दिखा तेंदुए का जोड़ा किसान ने कैमरे में किया कैद
Fri, 20 Dec 2024 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
नाैगांवा में खेत में बैठा तेंदुआ। वायरल फोटो
- फोटो : अमरोहा
नौगांवा सादात। जिले में लगातार तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल बना है। आए दिन कहीं न कहीं तेंदुआ दिखाई दे रहा है। अब नौगांवा सादात के गांव रामपुर सफेद में तेंदुए का जोड़ा दिखाई दिया, जिसे देखकर खेत पर जा रहा किसान सहम गया। वहीं, किसान ने तेंदए की तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली। वहीं। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
नौगांवा के गांव रामपुर सफेद में बृहस्पतिवार सुबह किसान प्रमोद यादव खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वह खेत के रास्ते पर पहुंचे तो उनकी नजर पास ही बैठे तेंदुए के जोड़े पर गई। जिसे देखकर किसान सहम गया। हालांकि, उन्होंने दूर से ही उनकी तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली। इसके बाद किसान गांव लौट आया और ग्रामीणों के इसकी जानकारी दी। किसान ठंडे लेकर खेत पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुए का जोड़ा वहां से चला गया था।
गांव के आसपास तेंदुए का जोड़ा जाने से ग्रामीणों में दहशत है। किसान खेतों पर जाने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले चार दिनों से जंगल में लगातार तेंदुए का जोड़ा दिखाई दे रहा है। गन्ना छीलने के साथ ही खेती के दूसरे कामों के लिए जंगल जाने की मजबूरी भी किसानों को दहशत में डाल रही है। प्रमोद के अनुसार जंगल में तेंदुए होने की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगवाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने किसानों से सावधानी बरतने की अपील की है।